{“_id”:”671c18f0edb25c353300d874″,”slug”:”declare-holiday-on-november-1-mlc-jhansi-news-c-11-jhs1002-420682-2024-10-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एक नवंबर को घोषित करें अवकाश : एमएलसी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। एमएलसी बाबूलाल तिवारी ने शुक्रवार को लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा निदेशक से मुलाकात की। उन्होंने एक नवंबर को अवकाश घोषित करने की मांग की। एमएलसी ने कहा कि 30, 31 अक्तूबर और दो, तीन नवंबर को दीपावली की छुट्टियां निर्धारित हैं। इस बीच एक नवंबर को अवकाश न होने से दूर-दराज रहने वाले शिक्षकों को लौटने में परेशानी होगी। एक नवंबर को शिक्षण संस्थान खुले रहने के बावजूद विद्यार्थी उपस्थित नहीं हो पाएंगे। इसलिए इस दिन भी अवकाश घोषित किया जाए। इससे पहले बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रसकेंद्र गौतम ने एमएलसी से माध्यमिक विद्यालय में एक नवंबर को अवकाश की मांग की थी। ब्यूरो
