Delhi Assembly Elections: Akhilesh Yadav will do road show in support of Aam Aadmi Party, will keep distance

आप के साथ खड़ी दिख रही है सपा।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के समर्थन में रोड शो करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वे वहां 30 जनवरी को आप नेता अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो करके वोट की अपील करेंगे। यहां बता दें कि अखिलेश यादव ने दिल्ली के चुनाव में आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दिया है। वहां कांग्रेस और आप अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं।

Trending Videos

बाबा साहब के खिलाफ हैं प्रभुत्ववादी वर्ग के लोग-अखिलेश

सपा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तरीय पीडीए पंचायत का आयोजन शुरू कर दिया है। इस अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घर-घर पीडीए पर्चा पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्रभुत्ववादियों और उनके संगी-साथियों के लिए बाबा साहब सदैव से एक ऐसे व्यक्तित्व रहे हैं, जिन्होंने संविधान बनाकर प्रभुत्ववादी सोच पर पाबंदी लगाई थी। इसीलिए ये प्रभुत्ववादी हमेशा से बाबा साहब के खिलाफ रहे हैं और समय-समय पर उनके अपमान के लिए तिरस्कारपूर्ण बयान देते रहे हैं।

अखिलेश ने कहा कि प्रभुत्ववादियों ने कभी भी बाबा साहब के सबकी बराबरी के सिद्धांत को स्वीकार नहीं किया। पीडीए समाज के लोग शोषित, वंचित और पीड़ित हैं। वे सामाजिक सोपान पर हमेशा नीचे ही रहें। बाबा साहब ने इस व्यवस्था को तोड़ने के लिए आवाज ही नहीं उठाई, बल्कि जब देश आजाद हुआ तो संविधान बनाकर उत्पीड़ित पीडीए समाज की रक्षा का कवच दिया। उन्होंने कहा कि आज के प्रभुत्ववादियों और उनके वैचारिक पूर्वजों ने बाबा साहब के बनाए संविधान को गैर भारतीय भी कहा। उसे सभ्यता के विरुद्ध बताया।

तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए युद्धस्तर पर हों प्रयास

सपा अध्यक्ष ने कहा कि महाकुंभ क्षेत्र में आम श्रद्धालुओं को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जारी बयान में कहा कि इन बातों को आलोचना के रूप में न लिया जाए, बल्कि तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जाएं। भाजपा सरकार महाकुंभ को अपने प्रचार का स्थान न मानकर, सेवाभाव से देखे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *