{“_id”:”68600370ba5904ffa901cce7″,”slug”:”delhi-chief-minister-rekha-gupta-govardhan-parikrama-2025-06-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mathura: गिरिराज जी की शरण में दिल्ली की सीएम, कहा- गोवर्धन परिक्रमा आत्मा को शांति तो मन को देती है ऊर्जा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मथुरा पहुंचीं। यहां गिरिराज जी की शरण में पूजा-अर्चना करने के बाद परिक्रमा शुरू की। इस दाैरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चाैबंद रही।
परिक्रमा देतीं दिल्ली की मुख्यमंत्री। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज जी की तलहटी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गोवर्धन पहुंचकर प्रभु की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सबसे पहले ब्रज वसुंधरा रिसॉर्ट पहुंचीं। उन्होंने राधेश्याम सेवा सदन से पैदल परिक्रमा प्रारंभ की।
Trending Videos
दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु की पूजा अर्चना संपन्न होने के बाद उन्होंने गिरिराज जी की 21 किलोमीटर परिक्रमा शुरू की। उन्होंने लोगों से कहा कि गिरिराज जी की परिक्रमा आत्मा को शांति और मन को ऊर्जा देती है। यह यात्रा लोक और संस्कृति से जुड़ने का एक माध्यम है। हम सबको मिलकर अपनी आस्था और प्रकृति दोनों की रक्षा करनी चाहिए।