
(दिल्ली) दिल्लीवालों ने अपना फैसला सुना दिया। पिछले 3 विधानसभा चुनावों में राजधानीवासियों ने जिस पार्टी को अपने दिल में बसाया था, उसे अपने दिल से निकल दिया। आम आदमी सत्ता से बहार हो गई है और’कमल’ खिल गया है।
बेशक भारतीय जनता पार्टी ने दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। लेकिन असली खेला 0 पर आउट होने वाली कांग्रेस ने किया है।वोट शेयर कितना रहा
साल 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 53 प्रतिशत से ज़्यादा वोट मिले थे जबकि भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत 38.51% रहा। इस बार की बात करें तो ‘आप’ को 43.61% वोट मिले हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी 45.88% वोट शेयर के साथ पहले स्थान पर है। यह अंतर सिर्फ़ 2.27 प्रतिशत है,।लेकिन दिल्ली की गद्दी पर बैठने के लिए यह अंतर काफी बड़ा है। कांग्रेस ने कैसे पलटा खेल?
ये ढाई प्रतिशत वोट कहां गए? जवाब साफ़ है- कांग्रेस। हालांकि इस बार भी कांग्रेस का वोट प्रतिशत 10 फीसदी से कम रहा। लेकिन इस बार वह खुद को ‘वोट कटवा’ पार्टी साबित करने में सफल रही। पिछली बार पहले और दूसरे स्थान वाली पार्टी के बीच अंतर बड़ा था। इसलिए किसी को इस बात की परवाह नहीं थी कि कांग्रेस को कितने वोट मिले। लेकिन इस बार मामला अलग है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस को 6.39 फीसदी वोट मिले और जीत-हार का अंतर 2.27 फीसदी रहा।बड़े नेताओं पर भारी पड़ी कांग्रेस
अरविंद केजरीवाल तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। लगातार तीन बार नई दिल्ली सीट से जीते। लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी के प्रवेश साहिब सिंह ने उन्हें 4000 वोटों से हरा दिया। दिलचस्प बात यह रही कि तीसरे नंबर पर रहे पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को 4500 से ज्यादा वोट मिले। इसी तरह आप के नंबर-2 मनीष सिसोदिया जंगपुरा से 675 वोटों से हार गए। तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के फरहाद सूरी को 7000 से अधिक वोट मिले। बीजेपी को कांग्रेस ने यहां से जिताया
संगम विहार सीट पर भाजपा ने 344 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस उम्मीदवार को वहां 15863 वोट मिले।
राजिंदर नगर: भारतीय जनता पार्टी ने 1231 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस को वहां 4015 वोट मिले। (दुर्गेश पाठक सीट)
त्रिलोकपुरी सीट :पर भारतीय जनता पार्टी ने 392 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस को वहां 6147 वोट मिले।
बादली: भारतीय जनता पार्टी ने 15163 वोटों जीत दर्ज की। कांग्रेस को वहां 41071वोट मिले।
मालवीय नगर: भारतीय जनता पार्टी ने 2131 वोटों से जीती बनाई। कांग्रेस को वहां 6770 वोट मिले। (सोमनाथ भारती सीट)
जंगपुरा: भारतीय जनता पार्टी ने 675 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस को 7350 वोट मिले। (मनीष सिसोदिया सीट)
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने 4099 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस को 4541 वोट मिले। (अरविंद केजरीवाल सीट)
ग्रेटर कैलाश: भारतीय जनता पार्टी 3039 से जीती। कांग्रेस को 6677 वोट मिले (सौरभ भारद्वाज सीट)
तिमारपुर: भारतीय जनता पार्टी 1168 से आगे। कांग्रेस को 8361 वोट मिले। नांगलोई जाट: भारतीय जनता पार्टी 26251 से जीती। कांग्रेस को 32028 वोट मिले।