लखनऊ। तिलक मार्ग स्थित खादी ग्रामोद्योग परिसर में चल रहे माटी कला मेले की शुरुआत में ही सकारात्मक रुझान दिख रहे हैं। कप, प्लेट, गुलदान व गमलों संग सिरेमिक उत्पादों की खूब मांग हो रही है। शुरुआती तीन दिन में 50 स्टॉलों से 26 लाख का कारोबार हुआ है। अकेले बुधवार को 12 लाख रुपये का कारोबार हुआ।

Trending Videos

दिवाली पर माटी कला बोर्ड की तरफ से कुम्हारों को बेहतर बाजार व शहरवासियों को मिट्टी के विभिन्न उत्पाद सहज उपलब्ध कराने के लिए माटी कला मेले का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक चलने वाले मेले में धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने लगी है।

मेले में आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी, गोरखपुर के टेराकोटा के साथ ही बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के सिरेमिक उत्पाद खूब पसंद किए जा रहे हैं। मेले में खुर्जा से आए सालिम ने बताया कि चीनी और सिरेमिक पाउडर मिलाकर उत्पाद तैयार किए जाते हैं। बारीक काम व साफ-सफाई की वजह से इन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। कप, प्लेट, गुलदान, गमले व अन्य सजावटी उत्पाद भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।

दिवाली तक बढ़ेगी खरीदारी

माटी कला मेले में इस बार शुरुआत से ही अच्छे रुझान मिले हैं। बुधवार को अच्छी खरीदारी हुई, दिवाली तक यह और बढ़ेगी। अकेले बुधवार को 12 लाख तो अब तक तीन दिन में 26 लाख का कारोबार हो चुका है।

– इशिता भारद्वाज, लेखाधिकारी, माटी कला बोर्ड- यूपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *