संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। दिवाली की वजह से पटाखा बाजार में आतिशबाजी खरीदने के लिए अभी से ही लोग पहुंचने लगे हैं। इस बार लोगों को ग्रीन पटाखे ज्यादा पसंद आ रहे हैं जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे।
महानगर में दिवाली के अवसर पर क्राफ्ट मेला मैदान, नगरा, बिजौली में पटाखा बाजार लगाया जाएगा। आतिशबाजी की दुकानों पर दिवाली से पहले ही लोग पहुंचने लगे है। बड़ागांव गेट बाहर स्थित आतिशबाजी कारोबारी तरुण जुनेजा ने बताया कि इस बार दिवाली के लिए कई अलग-अलग वैरायटी की आतिशबाजी आई है। जिसमें बिज-बिज लट्टू, हेलीकॉप्टर, मोर, शॉटस, पैराशूट, हनुमान गदा, रंग-बिरंगी फुलझड़ी, अनार, चकरी के अलावा स्काई शॉट लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। लोगों में ग्रीन पटाखों की काफी मांग है जिससे पर्यावरण को नुकसान न हो।
आतिशबाजी की दरें
आतिशबाजी दर
बिज-बिज लट्टू 150 रुपये
हेलीकॉप्टर 200 रुपये
मोर 300 रुपये
अनार 80 रुपये से 500 रुपये तक
रंग-बिरंगी फुलझड़ी 100 रुपये से 300 रुपये तक
चकरी 60 रुपये से 250 रुपये तक
कलर रॉकेट 300 रुपये का डिब्बा
पैराशूट 300 रुपये का डिब्बा
हनुमान गदा 300 रुपये का डिब्बा
शॉटस 150 रुपये से 4200 रुपये
