
{“_id”:”68c3207c32692986dc006fd2″,”slug”:”demand-to-improve-the-arrangements-of-galla-mandi-orai-news-c-224-1-ori1005-134462-2025-09-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: गल्ला मंडी की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कालपी। गल्ला मंडी की व्यवस्थाएं ठीक नहीं है, व्यापारी परेशान है। इन्हें दुरुस्त कराए जाने के लिए गल्ला व्यापार मंडल ने पत्र सौंपा है। गुरुवार को गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौतम सिंह यादव ने मंडी सचिव सतीश कुमार को दिए ज्ञापन में बताया कि सी श्रेणी की दुकान संख्या एक से पांच तक टिनशेड टूट गए। अन्य टिनशेड भी बेकार हो गए हैं। इससे किसान व व्यापारी परेशान हैं। बारिश में भींगना पड़ता हैं तो दुकानों की छतों की भी अरसे सफाई नहीं है तो दुकानों की शटरों की भी हालत खराब है। उन्होंने महिला व पुरुष मूत्रालय की दुर्दशा का जिक्र किया है। मंडी सचिव ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। टिनशेड व अन्य कार्यों के लिए प्रस्ताव भेजने की बात कही है। (संवाद)