Demolition action taken on illegally colony in Pilibhit

बुलडोजर से ढहाया अवैध निर्माण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभीत में खकरा नदी किनारे कृषि भूमि पर विकसित की जा रही कॉलोनी पर शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस बल के साथ जाकर बुलडोजर चलवाते हुए बुनियाद को तुड़वा दिया। इसके अलावा टनकपुर हाईवे पर उपाधि कॉलेज चौराहे के पास तालाब पाटने के लिए डाली जा रही मिट्टी को भी साफ करवाया।

शहर में अवैध कॉलोनियों को लेकर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। खकरा नदी किनारे कुछ लोगों द्वारा कृषि भूमि पर बिना किसी नक्शा और लेआउट के ही प्लॉट की बिक्री की जा रही थी। बिक्री के बाद जमीन पर प्लॉटिंग भी कर दी गई थी। 

शिकायत पर शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने एसडीएम सदर, तहसीलदार, लेखपाल और पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर बुलडोजर से हदबंदी को तुड़वा दिया। यही नहीं प्लॉट बिक्री के लिए कॉलोनाइजरों की ओर से बनाया गया ऑफिस भी तोड़ दिया। कार्रवाई से कॉलोनाइजर में खलबली मच गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *