Demolition work continues for Shiv Mandir corridor in Gola Gokarnath

1 of 6

देर रात से ही शुरू हो गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
– फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में शिव मंदिर कॉरिडोर के निर्माण को लेकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेजी से हो रही है। इस बीच ध्वस्तीकरण को लेकर नगर के दुकानदारों में विरोध के स्वर भी उठ रहे हैं। मंगलवार को प्रदर्शन भी हुआ। रात करीब 3:00 बजे से ही स्थानीय प्रशासन ने नगरपालिका की दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू कराया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बुधवार को सूरज उगने के बाद भी जारी रही। एसडीएम गोला विनोद कुमार गुप्ता का कहना है कि कॉरिडोर के लिए जो प्रस्तावित नक्शा है, उसके अनुसार ही ध्वस्तीकरण का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू होगा।




Demolition work continues for Shiv Mandir corridor in Gola Gokarnath

2 of 6

मलबे में तब्दील हुईं दुकानें
– फोटो : अमर उजाला

छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में गरजते बुलडोजर के शोर के बीच भवन मलबे के ढेर में बदलते जा रहे हैं। शिव मंदिर परिसर में तीन दिन के अंदर जिला पंचायत की 13 दुकानें और एक घर ध्वस्त कर दिया गया है। मंगलवार को शिव मंदिर के मुख्य मार्ग माली वाली गली का ध्वस्तीकरण शुरू हुआ। 


Demolition work continues for Shiv Mandir corridor in Gola Gokarnath

3 of 6

घर के दरवाजे पर उदास बैठी महिला
– फोटो : अमर उजाला

छोटी काशी में कॉरिडोर बनने की खुशी के बीच दुकान और आशियाने उजड़ जाने से लोगों में उदासी है। मंगलवार को प्राचीन शिव मंदिर के उत्तर ध्वस्तीकरण के लिए लाल निशान लगे मकान की देहरी पर महिला उदास बैठी दिखाई दी। उसके चेहरे पर आशियाना उजड़ने की चिंता साफ दिख रही थी।


Demolition work continues for Shiv Mandir corridor in Gola Gokarnath

4 of 6

बुलडोजर से ध्वस्त कराए गए भवन
– फोटो : अमर उजाला

शिव मंदिर कॉरिडोर का निर्माण चार चरणों में पूरा होगा। इसके पहले चरण में ध्वस्तीकरण, मार्ग एवं नाली निर्माण कराया जा रहा है। दूसरे चरण में समतलीकरण, तीसरे चरण में कॉरिडोर का निर्माण और चौथे चरण में सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। अभी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। 


Demolition work continues for Shiv Mandir corridor in Gola Gokarnath

5 of 6

कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे अफसर
– फोटो : अमर उजाला

जिला पंचायत की दुकानें और नगर पालिका परिषद के भवन ढहाए जा रहे हैं। वहीं नगर पालिका परिषद की सात दुकानों, आवासीय भवनों एवं धर्मशालाओं अंगद धर्मशाला, बरेली धर्मशाला, रामपुर धर्मशाला, महादेव धर्मशाला सहित 12 निर्माणों का ध्वस्तीकरण होना है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के जेई अक्षय आनंद सिंह ने बताया कि अभी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही चल रही है, जो निर्माण का पहला चरण है। इसके बाद परिसर का समतलीकरण होगा।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *