Demonstration of roadways employees against privatization

एआरएम को ज्ञापन सौंपते रोडवेज कर्मी
– फोटो : विज्ञ​प्ति

कासगंज। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में शुक्रवार को परिवहन निगम कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद अपनी आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन एआरएम सौंपा।

Trending Videos

परिवहन निगम रोडवेज डिपो के ट्रैफिक शाखा के कर्मचारी बृजेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय मार्गों पर अवैध डग्गेमारी पर रोक लगनी चाहिए। निगम के बस स्टैंड के एक किलोमीटर की परिधि में डग्गेमार वाहनों संचालन बंद होना चाहिए। सरकार रोडवेज निगम का निजीकरण कर रही है इस पर रोक लगनी चाहिए। कोविड-19 में मृत कार्मिकों के आश्रितों को नियमित नियुक्ति की जाए।

कर्मचारियों के भत्ते का देय दिनांक से भुगतान किया जाए। इसके अतिरिक्त देय तिथि से भिन्न तिथियों से स्वीकृत महंगाई भत्ते की किश्तों को देय तिथि से स्वीकृत किया जाए। निगम के खाली पड़े रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की जाए। सहित आठ सूत्रीय मांगों को मुख्यमंत्री से पूरा किए जाने की मांग की गई है। इस दौरान रघुनंदन सिंह, विनोद कुमार, संतोष कुमार, रामवीर सिंह, नीरज कुमार, जितेंद्र सिंह, सुनील कुमार सहित काफी कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *