{“_id”:”66e9eb21addff12031012d84″,”slug”:”dengue-also-spread-with-the-rain-four-more-patients-found-orai-news-c-224-1-ka11004-119793-2024-09-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बारिश संग डेंगू ने भी पैर पसारे, चार मरीज और मिले”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उरई। बारिश के साथ-साथ अब डेंगू ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए है। जिले में एक हफ्ते के अंदर अलग-अलग स्थानों पर डेंगू के चार केस और सामने आए हैं। इसके साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर अब 12 पहुंच गई है।
माधौगढ़ क्षेत्र के कुरौंती निवासी साकेत सिंह (28), आटा क्षेत्र के पिपरायां गांव निवासी राधा (25), उरई के मोहल्ला रामकुंड निवासी मोहम्मद शरीफ (50) व मोहल्ला बघौरा निवासी अजय कुमार (22) को बुखार आ रहा था। अलग-अलग तारीखों में इनकी जांच कराई गई। एलाइजा जांच में इन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।
डेंगू की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन मरीजों के घरों में जाकर निरोधात्मक कार्रवाई की। पुराने और पानी से भरे बर्तनों को खाली कराया। इनके घर व आसपास दवा का छिड़काव किया। घरवालों से पूछा गया कि किसी अन्य व्यक्ति को तो बुखार नहीं आ रहा है। कुछ लोगों के सैंपल भी लिए गए।
महामारी विशेषज्ञ महेंद्र कुमार ने बताया कि यह मरीज पिछले एक हफ्ते में डेंगू पॉजिटिव आए हैं। अब डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 12 पहुंच गई है। सभी मरीजों की हालत में सुधार है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश में मच्छरजनित बीमारियां बढ़ती है। ऐसे में मरीजों को अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। घरों में पानी का जमाव न होने दें। गंदगी को साफ करते रहे। खाना भी ताजा खाए। बुखार होने पर जांच जरूर कराएं।
