When wife asked for money for Chhath shopping she beat her to death

आरोपी युवक आलोक सिंह का घर।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


देवरिया में छठ पर्व की खरीदारी के लिए रुपये मांगने खेत में गई पत्नी की पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव को ट्रैक्टर-ट्राली में रखकर कुशीनगर के जंगल में फेंक आया। घटना शनिवार दोपहर की है। रविवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को बरामद किया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस तहरीर मिलने पर केस दर्ज करने की बात कह रही है।

जानकारी के अनुसार, सुरौली के सुतई परसिया गांव निवासी आलोक उर्फ विपिन सिंह ने अपने पड़ोस की युवती खुशबू से चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों देवरिया शहर में किराए के मकान में रहने लगे। दोनों की तीन साल की एक बेटी है। आलोक जेसीबी चलाता था।

बताते हैं कि एक माह पहले पति-पत्नी में रुपयों को लेकर तकरार हो गई। इससे नाराज आलोक बेटी को लेकर अपने गांव चला गया। खुशबू अकेले देवरिया में रह रही थी। आलोक गांव में खेती करने लगा था। शनिवार को दोपहर में जब आलोक खेत की जुताई कर रहा था तो खुशबू खेत में गई और आलोक से छठ पर्व की खरीदारी के लिए तीन हजार रुपये मांगने लगी।

इसे भी पढ़ें: छठ पूजा में भी राजनीति…नेता का बैनर लगाकर जलपान स्टॉल चलाने पर बवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें