प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार को अमर उजाला बरेली कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने खास बातचीत में कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। आज कोई भी माफिया सक्रिय नहीं है। बरेली में बाहर से आकर जिन लोगों ने घटना की है। उनके नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है।


Deputy CM Brajesh Pathak said BJP government destroyed mafia gangs

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से अमर उजाला बरेली के संपादक ने की खास बातचीत
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि 17 साल पहले उत्तर प्रदेश का हाल ये था कि समाजवादी पार्टी के शासन में अपराधी पलते थे। इसके बाद भाजपा की सरकार बनी। भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस नीति अपराध और भ्रष्टाचार पर अपनाता है। आज कोई माफिया गिरोह सक्रिय नहीं है। संगठित माफिया गिरोह की कमर को तोड़ दिया गया है। आपसी वैमनस्यता पर भी अंकुश लगा है। अन्य राज्यों के जो बदमाश उत्तर प्रदेश में वर्चस्व कायम करने के लिए आ रहे हैं, उनको भी नेस्तनाबूद किया है। महिला और बाल के प्रति अपराध पर अंकुश लगा है। कई अपराधियों को सश्रम आजीवन कारावास मिला है। मृत्यदंड भी मिला है। बरेली में बाहर से आकर जिन लोगों ने घटना की है। उनके नेटवर्क को ध्वस्त किया है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। सुरक्षित वातावरण दिया है।

loader



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *