Deputy CM Brajesh Pathak said On Azam Khan letter SP is facing internal conflict

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
– फोटो : ANI

विस्तार


उत्तर प्रदेश के सरकार में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने आजम खां द्वारा लिखे पत्र को लेकर बयान दिया। कहा कि सपा अंदरूनी कलह से जूझ रही है। उसके पास अब कोई एजेंडा नहीं बचा है। कहा कि सपा ने हमेशा अराजकतत्वों, गुंडों और षड्यंत्रकारियों का साथ दिया है। ऐसे ही लोगों को बढ़ावा दिया है।

Trending Videos

दरअसल, आजम के हवाले से एक पत्र लिखा गया है। इसमें इंडिया गठबंधन पर मुस्लिमों की अनदेखी का आरोप लगाया गया है। कहा कि मुसलमानों पर इंडिया गठबंधन को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। अन्यथा, मुस्लिमों को भविष्य पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

इंडिया गठबंधन की खामोशी तमाशाई बनी रही

आजम ने यह भी कहा कि रामपुर में हुए जुल्म और बर्बादी का मुद्दा संसद में उतनी ही मजबूती से उठाया जाना चाहिए, जितना संभल का मुद्दा उठाया गया। रामपुर के जुल्म और बर्बादी पर इंडिया गठबंधन की खामोशी तमाशाई बनी रही। मुस्लिम लीडरशिप को मिटाने का काम करता रहा।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें