दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश चौराहे पर लड़ने वाले लौंडे की तरह व्यवहार करते हैं। सार्वजनिक मंच से ऐसा व्यवहार करते हैं, जो उनको शोभा नहीं देता है। इसीलिए कहता हूं कि उन्हें सियासत विरासत में मिली है। उनको जो संस्कार मिला है, उसे सब देख रहे हैं।
Trending Videos
शुक्रवार को काशी आए उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात की और कहा कि अखिलेश 2027 में सत्ताधीश बनने का सपना देख रहे हैं, जो पूरा नहीं होगा। 2047 तक कुछ नहीं होना है। यह उनको भी पता है, इसीलिए बौखलाए रहते हैं। उनको यह पता ही नहीं रहता है कि पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। सांसद हैं। किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
करणी सेना के बाद अब यादव सेना के गठन पर कहा कि राणा सांगा के ऊपर सपा के सांसद ने सदन में जो बयान दिया था, वह गलत था। बयान वापस लेना चाहिए। करणी सेना या कोई सेना बनाकर कोई विवाद उत्पन्न करने की कोशिश करेगा तो कानून अपना काम करेगा। सपा ने अपने लोगों को भेजकर अखिलेश यादव को जलाकर मारने की धमकी दिलवाई है।