
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रधानमंत्री मोदी की सभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्या सपा और कांग्रेस पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की अम्मा की अम्मा है कांग्रेस। कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था। आम जनता के लिए बनने वाली योजनाओं का 85 प्रतिशत बजट भ्रष्टाचारी हजम कर जाते थे। अब दलाली बंद हो गई है और गरीबों, किसानों को पूरा हक मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में यहीं पर मोदी आए थे, तब फूलपुर और इलाहाबाद में कमल खिला था। 2017 और 2019 में यहीं से आपने मोदी को सुना था। अब भी गंगापार और यमुनापार में कमल खिलाना है। हमारे प्रत्याशी प्रवीण पटेल और नीरज त्रिपाठी नहीं, मोदी हैं। उन्होंने 2013 में कुंभ हादसे की याद दिलाई, तब प्रदेश में सपा और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।
भाजपा के सत्ता में आने के बाद 2019 का कुंभ सफल रहा। तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवाएं, 2025 का भव्य और दिव्य कुंभ होगा। इंडी गठबंधन वाले अयोध्या, कुम्भ, वाराणसी के विरोधी हैं। अखिलेश यादव माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने जाते हैं। लोगों से पूछा, क्या आजकल कोई लुंगी छाप गुंडा दिखाई देता था।
