
बेलनगंज
– फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा में यमुना का जलस्तर भले ही उतरने लगा हो, लेकिन व्यापारियों की चिंता खत्म नहीं हुई है। बेलनगंज-मोतीगंज क्षेत्र के निचले इलाके के अधिकांश गोदाम से खाद्य सामग्री हटा दी गई है। बाढ़ को देखते हुए व्यापारियों ने खाद्यान्न के ऑर्डर सप्ताहभर के लिए रोक दिए हैं। व्यापारियों का कहना है कि 1978 की बाढ़ में करोड़ों रुपये का नुकसान झेल चुके हैं।
