संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

झांसी। चेकिंग के दौरान सीज वाहनों को परिवहन विभाग अब थानों के सुपुर्द नहीं करेगा। सीज वाहनों को खड़ा करने के लिए अंबावाय में दो एकड़ जमीन पर डिटेंशन यार्ड को बनाएगा। परिवहन विभाग के अफसरों ने दो एकड़ जमीन चिह्नित कर ली है। परिवहन मुख्यालय के आदेश के बाद डिटेंशन यार्ड का निर्माण शुरू किया जाएगा।

सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों की जांच की जिम्मेदारी संभागीय परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल के कंधों पर है। चेकिंग के दौरान सीज वाहनों को थानों के सुपुर्द किया जाता है। इसके चलते, जिले के थानों में सीज वाहनों की भरमार होने के साथ ही संभागीय परिवहन विभाग के पास सीज वाहनों को रखने का स्वयं का कोई भी स्थान न होने के कारण सीज होने वाले वाहनों को मजबूरन चालान कर ही विदा कर दिया जाता है।

इससे सबसे अधिक राजस्व की हानि होती है लेकिन अब सीज वाहनों को खड़ा करने के लिए परिवहन विभाग ने अंबावाय स्थित फिटनेस सेंटर में ही दो एकड़ जमीन चिह्नित करते हुए परिवहन मुख्यालय को जानकारी भेज दी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि डिटेंशन यार्ड के लिए अंबावाय में दो एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। मुख्यालय के आदेश के बाद निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *