07:40 PM, 27-Nov-2023

सुरक्षा के लिए मंडुवाडीह थानाध्यक्ष विमल मिश्रा के अलावा महिला सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रही। सूर्य सरोवर बरेका पर छठ  समिति के तरफ से देव दीपावली का आयोजन हर साल की तरह इस साल भी किया गया। यहां पर बरेकाकर्मियों की तरफ से लगभग 10 हजार दिप जलाये गए।जिसमें बरेका परिवार के साथ ही आसपास के लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

07:19 PM, 27-Nov-2023

कार्यक्रम का संचालन डॉ ज्योति सिंह किया।रंजना उपाध्याय के निर्देशन में गणेश वंदना प्रस्तुत किया।स्कूली बच्चों द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।

07:19 PM, 27-Nov-2023

देव दीपावली महोत्सव के अवसर पर 51 हजार दीपों से सुसज्जित जगगग घाट पर देव आराधना के साथ आसमानी अतिशबाजी का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम के अर्न्तगत मशहूर गीतकारों द्वारा गीत, गजल, भजन, पारम्परिक गीत प्रस्तुती के साथ भक्ति एवं प्रादेशिक गीतों पर आधारित सामूहिक नृत्य व नृत्यनाटिका का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में एमएलसी हंशराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, रोहनिया विधायक सुनील पटेल के अलावा पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह शामिल रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुशीला पटेल समिति संरक्षक डा. प्रेम कुमार शर्मा,राजेन्द्र पटेल पार्षद, कन्दवा प,समिति अध्यक्ष गोपाल जी पटेल पूर्व प्रधान, कन्दवा समिति निदेशक राजेश कुमार सिंह व  जितेन्द्र कुमार केशरी ने बताया कि इस बार देव दीपावली काफी आकर्षक रही।

07:15 PM, 27-Nov-2023

देव दीपावली के अवसर पर सोमवार को कर्दमेश्वर महादेव के प्रांगण में श्री कर्दमेश्वर महादेव देव दीपावली समिति ने 51 हजार दीपों से बिंदु सरोवर को जगमगाया। देव दीपावली महोत्सव 2023 में श्री कर्दमेश्वर महादेव देव दीपावली समिति द्वारा पंचक्रोशी मार्ग के प्रथम पड़ाव कन्दवा में स्थित अतिप्राचीन धार्मिक स्थल श्री कर्दमेंश्वर महोदव मन्दिर स्थित बिन्दु सरोवर पर 27 नवम्बर को सायं साढ़े पांच बजे देव दीपावली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।यहां पर। 51 हजार दीपों को 780 लीटर सरसो के तेल से सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने सरोवर के चारो तरफ जय श्रीराम,स्वस्तिक, शिव पार्वती व अन्य लोगो के प्रतिरूप दियो से सजाएं थे।

06:50 PM, 27-Nov-2023


देव दीपावली पर जगमगाये घाट
– फोटो : संवाद

देव दीपावली पर जगमगाये घाट

देव दीपावली पर घाटों पर दीये अलौकिक छटा बिखेर रहे हैं। जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गये। शूलटंकेश्वर घाट पर बीना पब्लिक स्कूल लठिया के छात्र छात्राओं ने दीपदान किया। दीपदान के बाद मां गंगा की भव्य आरती की। प्राचीन शिव धाम मंदिर दरेखू बाणासुर मंदिर नरउर, मोहनसराय तालाब, भगवती माता मंदिर अखरी पर लोगों ने दीपदान किया। वहीं देव दीपावली पर लोगों ने अपने घरों व मंदिरों को दीयों से आकर्षक ढंग से सजाया। मानों धरती पर तारे जगमगा रहे हों। 

06:20 PM, 27-Nov-2023


Dev Diwali Live
– फोटो : संवाद

वाराणसी के घाट आज ऐसे प्रतीत हो रहे हैं जैसे आसमान से गंगा के तट पर देवलोक उतर आया हो। देव दीपावली पर इस बार काशी से ”सभी सनातनी एक जाति एक पंथ” का संदेश पूरी दुनिया को जाएगा। दुनिया के 70 देशों के राजदूतों के सामने 84 घाटों पर होने वाले आयोजनों के जरिये एक भारत श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत और सशक्त भारत का स्वरूप प्रदर्शित होगा।

 

05:18 PM, 27-Nov-2023


नमो घाट पर देव दीपावली पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार
– फोटो : संवाद

वाराणसी में जैसे-जैसे शाम हुई शहर स्वर्ग सा नजर आ रहा है। दोपहर से ही लोग घाटों पर जम गए देवों की दिवाली देखने। दीयों से घाट जगमगा उठे। उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर 85 घाटों पर 12 लाख और जन सहभागिता से लगभग 21 लाख से अधिक दीप काशीवासी घाटों, कुंडों, तालाबों और सरोवरों पर जलाएंगे। पर्यटक गंगा पार रेती पर शिव के भजनों के साथ क्रैकर्स शो का भी आनंद ले सकेंगे। गंगा द्वार पर लेजर शो के माध्यम से श्री काशी विश्वनाथ धाम पर आधारित काशी का महत्व और कॉरिडोर के निर्माण संबंधित जानकारी लेजर शो के माध्यम से दिखाई जाएगी।

05:09 PM, 27-Nov-2023


वाराणसी पहुंचे सीएम योगी
– फोटो : संवाद

देव दिवाली के लिए प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच गए हैं। विश्वविख्यात काशी की देव दीपावली का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नमो घाट से किया। यहां मुख्यमंत्री 70 देशों के राजदूत और विदेशी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पहला दीप जलाया। इसके बाद बाकी घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन शुरू हुआ। यहां से मेहमानों के साथ वे क्रूज पर सवार होकर घाटों के अप्रतिम छटा निहारने के लिए निकलेंगे। करीब सवा छह बजे सीएम का क्रूज दशाश्वमेध घाट के सामने पहुंचेगा और मनमोहक गंगा आरती के साक्षी बनेंगे। वाराणसी के घाट और सड़कों पर जगह-जगह रंगोली नजर आ रही है। कहीं शिव मंत्र का जाप तो कहीं कथा हो रही है। 

 

04:56 PM, 27-Nov-2023

Dev Diwali Live: आज काशी की धरती पर उतरेंगे देव, सीएम योगी पहला दीया जलाकर करेंगे शुरुआत

Dev Diwali 2023 varanasi Live: वाराणसी में आज देव धरती पर उतरेंगे, घाटों मंदिरों पर दीए जलाकर उनका स्वागत किया जा रहा है। सुरसरि तट आज करीब 12 लाख से ज्यादा दीपों की माला से सजी है और गंगा पार रेती पर भी दीप शृंखला सैलानियों का मन मोह रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर पहला दीपक जलाकर विश्वविख्यात काशी की देव दीपावली का विधिवत उद्घाटन किया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *