{“_id”:”67a8c583fc2855cb8d0a1d2a”,”slug”:”devotees-stuck-in-traffic-jam-at-ayodhya-border-for-nine-hours-2025-02-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ayodhya: अयोध्या सीमा पर नौ घंटे जाम में फंसे रहे श्रद्धालु, चाय-पानी को तरसे, प्रदर्शन किया तो जागा प्रशासन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
– फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रशासन की ओर से किए गए रूट डायवर्जन के चलते सुल्तानपुर जिले की सीमा पर रविवार सुबह पांच बजे से ही यात्री बसें रोक दी गईं। इसके चलते करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर दर्शनार्थियों को करीब नौ घंटे के इंतजार के बाद अयोध्या की सीमा में प्रवेश मिल सका।
Trending Videos
कर्नाटक,उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात ,दिल्ली सहित देश के कोने-कोने से श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के बाद अयोध्या पहुंच रहे हैं। भीड़ के दबाव को देखते हुए अयोध्या धाम जाने वाले दर्शनार्थियों की बसों को पुलिस प्रशासन ने अयोध्या सीमा पर स्थित कूरेभार मोड़ पर रोक दिया। इससे करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
परेशान दर्शनार्थियों ने जब प्रदर्शन करना शुरू किया तब पुलिस प्रशासन की नींद खुली। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी, थाना प्रभारी कुमारगंज अमरजीत व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे दर्शनार्थियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कई चक्रों में गाड़ियों को अयोध्या की सीमा में प्रवेश कराया गया।
चाय-पानी को तरहे दर्शनार्थी
बंगलूरू की दर्शनार्थी पुष्पलता व राजम्मा ने कहा कि सुबह पांच बजे से यहां पर हमारी गाड़ी खड़ी है। पीने का पानी भी दूर-दूर तक नही मिल रहा। उड़ीसा के दर्शनार्थी श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि सुबह से ही जाम में फंसे हैं। यहां पर चाय-पानी की भी व्यवस्था नहीं है। उनका कहना था कि यहां के स्थानीय प्रशासन को व्यवस्था करानी चाहिए। मलेशिया के वविन व सुशीला ने बताया कि राम मंदिर दर्शन करने जा रहे हैं। सुबह से ही फंसे हैं, काफी परेशानी हो रही है।