Devotees will get great relief from traffic jam in Vrindavan two ropeways will be built here

वृंदावन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वृंदावन में यातायात की अव्यवस्था, जाम और पार्किंग की समस्या को देखते हुए अब दो नए रोपवे बनाए जाएंगे। ये दोनों रोपवे वृंदावन के दोनों प्रमुख मार्गों छटीकरा रोड और दारुख पार्किंग पानीगांव रोड से शुरु होंगे और विद्यापीठ चौराहे तक पहुंचेंगे। इनके माध्यम से श्रद्धालु बिना जाम में फंसे बांकेबिहारी और अन्य प्रमुख मंदिरों तक पहुंच सकेंगे।

ब्रज में और खासकर, वृंदावन में तेजी से धार्मिक पर्यटन बढ़ रहा है। इससे तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या हर ओर देखी जा सकती है। वृंदावन में हालत सबसे ज्यादा खराब है। इन्हीं हालातों को देखते हुए वृंदावन में दो रोपवे बनाए जाने की परियोजना तैयार की गई है।

इनमें एक रोपवे छटीकरा रोड से शुरु होकर वैष्णोदेवी, अक्षयपात्र, प्रेममंदिर और वहां से इस्कॉन मंदिर होते हुए विद्यापीठ चौराहे पर पहुंचेगा।

जबकि दूसरा रोप-वे दारुख पार्किग से शुरू होकर टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर, वहां से अटल्ला चुंगी और फिर बिहारीजी होते हुए विद्यापीठ चौराहा पर पहुंचेगा। विद्यापीठ चौराहे पर इसका मुख्य स्टेशन बनाया जाएगा।

इस प्रकार वृंदावन की दोनों ओर से पार्किंग से श्रद्धालुओं को सीधे विभिन्न मंदिरों तक पहुंचाया जा सकेगा। इससे न तो श्रद्धालु जाम में फंसेंगे और न ही स्थानीय लोगों को यातायात की अव्यवस्था से दो-चार होना पड़ेगा।

नेशनल हाईवे की एजेंसी करेगी निर्माण

ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप ने बताया कि वृंदावन में दो रोपवे का निर्माण नेशनल हाईवे की एनएचएमएल यानि रोपवे डिवीजन बनाएगी। इस एजेंसी के अधिकारियों की तीन दिन पहले तीर्थ विकास परिषद में बैठक हुई थी। अब लखनऊ में राज्य स्तर पर इसकी बैठक होगी, जिसके बाद डीपीआर तैयार होगी और परियोजना की लागत तय होगी।

कितनी होगी लंबाई, कितने होंगे स्टेशन

छटीकरा की ओर से बनने वाले रोपवे की लंबाई छह किमी और दारुख पार्किंग की ओर से ढाई किमी की लंबाई होगी। पहले रोपवे पर छह स्टेशन हैं, जबकि दूसरे रोपवे पर तीन स्टेशन होंगे। सोमवार को वृंदावन में कमिश्नर रितु माहेश्वरी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली, जहां कमिश्नर ने इस परियोजना की सराहना की। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि  कमिश्नर आगरा के दिए गए निर्देशों के अनुपालन में वृंदावन में दर्शनार्थियों को अनुकूल माहौल और समुचित व्यवस्थाएं प्रदान कराई जाएंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें