Dharmendra again in trouble after seven years

धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप, अनुजेश यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मैनपुरी की राजनीति ने मुलायम सिंह यादव के भतीजे और आजमगढ़ सीट से सांसद धर्मेंद्र यादव को फिर एक बार दोराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है। सात साल बाद फिर धर्मेंद्र यादव धर्मसंकट में पड़ गए हैं। इसकी वजह करहल उप चुनाव है। एक तरफ सपा से भतीजे तेजप्रताप यादव प्रत्याशी हैं, तो वहीं भाजपा से उनके सगे बहनोई अनुजेश यादव चुनाव मैदान में हाेंगे। अब सबकी निगाहें धर्मेंद्र के निर्णय पर टिकी हैं। हालांकि अब तक उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभयराम यादव के बेटे धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ से सांसद हैं। वे पहली बार मुलायम के मैनपुरी सीट से इस्तीफे के बाद 2004 में हुए उप चुनाव में सांसद बने थे। इसके बाद बदायूं और फिर आजमगढ़ से सांसद बने। 2015 में सैफई परिवार की पहली बेटी ने राजनीति में मैनपुरी से ही कदम रखा था। ये बेटी कोई और नहीं बल्कि मुलायम सिंह यादव की भतीजी और धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या उर्फ बेबी यादव थीं। सपा के समर्थन से वे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनीं गईं थी।

ये भी पढ़ें – UP ByPoll:  अखिलेश यादव के जीजा अनुजेश यादव की दो टूक, इस लड़ाई में फूफा, न कोई भतीजा…सपा v/s भाजपा की जंग

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें