
ध्रुव जुरेल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चेन्नई के चेपक स्टेडियम में शुक्रवार को ध्रुव जुरेल ने नाबाद 56 रन बनाए। यह उनका आईपीएल में दूसरा अर्धशतक और अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। इस दौरान स्टेडियम में उनके पिता नेम सिंह भी मौजूद थे। मैच के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।
शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के के विकेट कीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने 35 गेंदों पर 56 रन ठोंक डाले। इस अर्धशतक के साथ ही आईपीएल में उनके 347 रन हो गए हैं। उनका इस समय स्ट्राइक रेट 151.52 है। बल्ले के साथ ही विकेट के पीछे भी वह कमाल दिखा रहे हैं।
आगरा के लाल की इस उपलब्धि से शहर के खेल प्रशंसक भी खुश हैं। उनके कोच परवेंद्र यादव ने कहा कि ध्रुव में बहुत क्षमताएं हैं। वह अपने खेल को बहुत आगे लेकर जाएंगे। राष्ट्रीय कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि ध्रुव आगरा की शान हैं और उनका खेल देखने का अलग ही मजा है। वरिष्ठ अंपायर अतुल की ने बताया कि ध्रुव बेहरीन खिलाड़ी हैं और इस समय काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
