संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:58 PM IST
{“_id”:”6717eee946ef1dad210c5fdb”,”slug”:”did-not-get-fertilizer-farmers-returned-disappointed-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-122791-2024-10-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: नहीं मिली खाद, निराश लौटे किसान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:58 PM IST

गंजडुंडवारा। क्षेत्र के गांव नवाबगंज नगरिया पर सहकारी क्षेत्रीय समिति पर डीएपी न मिलने से किसान परेशान हैं। मंगलवार को डीएपी न मिलने पर तमाम किसान वापस हो गए। किसानों ने जिला कृषि अधिकारी से कालाबाजारी की जांच कराए जाने की मांग की है। गांव खेड़ा के किसान जागन का कहना है तीन दिन से चक्कर लगा रहे हैं। खतौनी व आधार कार्ड ले लिया गया है, लेकिन अभी तक डीएपी नहीं मिल पाई है।
ग्राम हड़ोरा निवासी किसान झब्बू का कहना है शाम तक इंतजार करने के बाद भी खाद नहीं मिली है। लखापुर के किसान सुनीन ने बताया कि दो चार दिन में डीएपी दिए जाने का आश्वासन दिया है। किसानों को शक है कि डीएपी की कालाबाजारी हो रही है। किसान सतपाल, अमर सिंह, मुकेश यादव आदि जिला कृषि अधिकारी से समिति की जांच कराए जाने की मांग की है।