Dimple leaves for nomination after taking blessings of Mother Goddess and Netaji, Akhilesh Yadav said this

नेताजी मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि स्थल पर पहुंची डिंपल यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इटावा जिले में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने मंगलवार सुबह घर में पूजन-अर्चन किया। इसके बाद सैफई स्थित मंदिर में देवी मां और नेताजी मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल पर नमन करके मैनपुरी में नामांकन करने के लिए रवाना हो गई हैं। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उनके साथ हैं। समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी को बचाने के लिए आज डिंपल यादव नामांकन करेंगी।

वह मंगलवार सुबह घर में हवन-पूजन के बाद सैफई स्थित देवी मां के मंदिर पहुंचीं। उन्होंने वहां माता रानी के दर्शन किए। इसके बाद वह नेताजी मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचीं। यहां उन्होंने उन्हें पुष्प अर्पित करके आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह मैनपुरी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ रवाना हो गईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें