
डिंपल यादव
– फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी सीट से जयवीर सिंह को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर डिंपल यादव ने कहा कि कोई भी आए समाजवादी पार्टी तैयार है। कहा कि यह अच्छा है कि उन्होंने अपने मंत्री को मैदान में उतारा है। किसी को तो चुनाव लड़ना ही था। समाजवादी पार्टी हर मुकाबले के लिए तैयार है।
इससे एक दिन पूर्व ही सपा से वर्तमान सांसद और प्रत्याशी डिंपल यादव मैनपुरी में सभा कर रही थीं। इस दौरान उनसे जयवीर सिंह के नाम की चर्चा होने पर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने बड़े ही सहज भाव से अपना उत्तर दिया। बेवर के परौंख गांव पहुंचीं डिंपल यादव ने कहा था कि जयवीर सिंह अगर मैनपुरी से प्रत्याशी होते हैं, तो इससे अच्छी बात नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि सपा के लिए वे कोई चुनौती नहीं हैं।
बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार के प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की। इसमें यूपी की चर्चित सीटों में से एक मैनपुरी से भी भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। यहां से पार्टी ने योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनका सीधा मुकाबला सपा सांसद और प्रत्याशी डिंपल यादव से है।
ज्ञात हो कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने मैनपुरी की सदर विधानसभा से जीत हासिल की थी। वर्तमान में वह योगी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री हैं। अब 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने इन्हें मैनपुरी लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।
#WATCH | UP: On BJP fielding Jaiveer Singh Thakur from Mainpuri Lok Sabha seat, Samajwadi Party leader Dimple Yadav says, "It is good that they have fielded their minister. Someone had to contest but the Samajwadi Party is ready..." pic.twitter.com/Godl3BOF2P
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 10, 2024
