{“_id”:”676a6284d5ff3688b8090ce9″,”slug”:”dimple-yadav-targeted-yogi-government-in-budaun-bjp-mla-case-2024-12-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: ‘बदायूं में भाजपा विधायक ने किया महिला से दुष्कर्म… शर्मनाक’, डिंपल यादव ने योगी सरकार को घेरा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सपा सांसद डिंपल यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना
विस्तार
बदायूं में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के खिलाफ महिला से दुष्कर्म व करोड़ों की जमीन हड़पने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सपा नेता भाजपा को घेरने में जुटे हैं। मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि यूपी में लगातार हमारी बहन-बेटियों के साथ भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा किए गए अपराध बढ़ रहे हैं। भाजपाइयों द्वारा गांव-गांव में जमीन हड़पने के मामले भी चरम सीमा पर हैं।
Trending Videos
सपा सांसद ने आगे लिखा है कि बदायूं में भाजपा विधायक ने अपने साथियों के साथ महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया, जमीन हड़पी। शर्मनाक। डिंपल यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर भी निशाना साधा। लिखा कि मुख्यमंत्री योगी के संरक्षण में प्रदेश में निरंतर महिलाओं के विरुद्ध अपराध बढ़े। मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले। डिंपल से पहले बदायूं सांसद आदित्य यादव ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘क्या बाबा जी अपने बलात्कारी विधायक के मकान पर भी बुलडोजर चलवाएंगे।
यह है मामला
बिल्सी से भाजपा विधायक हरीश शाक्य, बरेली के कारोबारी समेत तीन लोगों पर शनिवार को सिविल लाइंस थाने में सामूहिक दुष्कर्म और जमीन कब्जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 13 अन्य लोगों पर भी जमीन कब्जाने के आरोप में रिपोर्ट हुई है। यह कार्रवाई एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश पर की गई है। कोर्ट ने 12 दिसंबर को आदेश देते हुए 10 दिन के भीतर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा था।
बता दें कि 20 बीघा जमीन पर कब्जे का विवाद करीब दो साल से चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि इसी सिलसिले में उसकी पत्नी विधायक के पास बातचीत करने गई थी। यहां पर विधायक व दो अन्य लोगों ने पत्नी के साथ दुष्कर्म किया था। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि विधायक उसकी 20 बीघा जमीन हड़पना चाहते हैं। 17 सितंबर 2024 को मां और पत्नी विधायक के कैंप कार्यालय पहुंचीं तो पत्नी के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले को सुनने के बाद न्यायाधीश लीलू चौधरी ने विधायक समेत 16 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे।