
गोमतीनगर में संपन्न बैठक में मौजूद साहित्यकार।

{“_id”:”682b117864015c138d0ec77f”,”slug”:”dinesh-chandra-awasthi-will-be-the-president-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1210372-2025-05-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: वैश्विक हिंदी महासभा की अवध प्रांत इकाई के अध्यक्ष बने डॉ. दिनेश चंद्र अवस्थी संरक्षक, सुनील बाजपेयी बने अध्यक्ष”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गोमतीनगर में संपन्न बैठक में मौजूद साहित्यकार।
लखनऊ। वैश्विक हिंदी महासभा की ओर से संचालित अखिल भारतीय हिंदी परिषद की अवध प्रांत शाखा का पुनर्गठन गोमतीनगर में आयोजित एक बैठक में सोमवार को किया गया। इसमें वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दिनेश चंद्र अवस्थी को संरक्षक और इं. सुनील कुमार बाजपेयी को अध्यक्ष चुना गया।
इस बैठक में वरिष्ठ साहित्यकार सुशील चंद्र श्रीवास्तव को महामंत्री, राजीव वर्मा वत्सल को उपाध्यक्ष, डॉ. उमेश चंद्र वर्मा ”आदित्य” को संयुक्तमंत्री और आलोक दुबे को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया। मुख्य अतिथि साहित्यकार व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजयानंद और विशिष्ट अतिथि डॉ. अमिता दुबे ने डॉ. दिनेशचंद्र अवस्थी और इं. सुनील कुमार बाजपेयी को दीर्घकालीन साहित्य सेवा के लिए वैश्विक हिंदी सम्मान-2025 से सम्मानित किया। अवध प्रांत की उपाध्यक्ष डॉ. रश्मिशील शुक्ला, हौसला प्रसाद त्रिपाठी ”कुमार तरल”, प्रचार प्रमुख इंद्रासन सिंह, पुष्पा अवस्थी, नरेशचंद्र अवस्थी, कल्पना अवस्थी, अनिल कुमार वर्मा और प्रभाकर आदि साहित्यकार मौजूद रहे।