{“_id”:”6702f1e8dc405bf0910d5404″,”slug”:”dinesh-honored-with-indian-diamond-dignity-award-orai-news-c-224-1-ori1005-120664-2024-10-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: इंडियन डायमंड डिग्निटी अवार्ड से दिनेश सम्मानित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। जिले के पंचायती राज विभाग में तैनात दिनेश कुमार वैज्ञानिक को भव्या फाउंडेशन की ओर से जयपुर में हुए अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में इंडियन डायमंड डिग्निटी अवार्ड 2024 से सम्मानित किया है।

Trending Videos

जयपुर के डीएम ने उन्हें सम्मानित किया। दिनेश के पास सर्वाधिक डिग्री होने का रिकार्ड है। इसके अलावा वह कई खोज कर चुके हैं।

शहर के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी दिनेश कुमार वैज्ञानिक को जयपुर (राजस्थान) के भव्या फाउंडेशन की ओर से सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में देश विदेश की 200 विभिन्न क्षेत्रों की जुड़ी हस्तियों के बीच इंडियन डिग्निटी अवार्ड से सम्मानित किया गया। संस्था की डायरेक्टर डॉ. निशा माथुर और संस्थापक शैलेंद्र माथुर ने सम्मानित किया।

दिनेश ने 12 बार हाईस्कूल, पांच बार इंटर की परीक्षा अलग-अलग विषयों से पास की है। उन्होंने प्लास्टिक की सड़क, चारों तरफ देखने वाला चश्मा आदि का अविष्कार किया है।

उनके अविष्कारों की कई स्तरों पर प्रशंसा हो चुकी है और उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। बताया कि यह सम्मान समारोह 29 सितंबर को हुआ था।

उनके वापस लौटने पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हंै।त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *