Dinesh Singh raised slogans of Rahul go back now on second day smilingly introduced his son to him

दिनेश सिंह ने बेटे को राहुल गांधी से मिलवाया।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा गुरुवार को पूरा हो गया। इन दो दिनों में उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को समझा। दिशा की बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य और सड़क के मुद्दों समेत अन्य कार्यों के लिए अफसरों को निर्देश दिए। साथ ही वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा तो युवाओं को जोड़ने की कोशिश की। 

loader

Trending Videos

राहुल गांधी के दौरे के दूसरे दिन यानी गुरुवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जो सियासी पंडितों के दिमाग में कई पहलू उलझा गई। मौका था दिशा की बैठक का। राहुल गांधी पहुंचे तो सामने हरचंदपुर ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह से आंखें टकरा गईं। मुलाकात हुई तो पीयूष आगे बढ़े और हंसकर राहुल गांधी से हाथ मिलाया। ठीक इसी समय किसी ने यह तस्वीर क्लिक कर ली। तस्वीर लोगों के सामने आई तो अनायास ही लोगों का ध्यान केंद्रित हो गया। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें