– मुख्य अभियंता के बाद अब झांसी, ललितपुर व जालौन के अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई पर कार्रवाई तय

Trending Videos

फोटो….

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बिजली आपूर्ति ठप रहने से बेहाल लोगों के सड़क पर उतरने का मामला शासन तक पहुंच गया है। शनिवार को बिजली विभाग के डायरेक्टर ने डेरा डाल लिया है। उन्हें बिजली आपूर्ति ठप रहने का कारण पता करने व जिम्मेदारों को चिह्नित करने के लिए भेजा गया है।

उन्होंने मुख्य अभियंता दफ्तर में हिदायत देते हुए कहा 72 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली गुल रहना गंभीर हैं। अब जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई झेलनी होगी। दोपहर में डायरेक्टर ललितपुर व जालौन की बिजली व्यवस्था की जांच करने चले गए, जहां से सोमवार को लौंटेंगे।

मंगलवार व बुधवार को लगातार बारिश हुई, जिससे देहात ही नहीं शहर की भी बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पहले अफसर फाॅल्ट तो कभी इंसुलेटर में बर्स्ट होने की बात कहकर पल्ला झाड़ते रहे। बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई तो पुराने शहर को छोड़ शेष इलाकों मे बिजली की लुकाछिपी शुरू हो गई।

बिजली नहीं होने से घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे थे, जिससे गुस्सा भड़कने लगा। एकजुट लोगों ने मुन्नालाल सब स्टेशन का घेराव कर हंगामा किया, जिसे पुलिस ने शांत कराया। शुक्रवार को भी ऐसे ही हालात रहे, जिससे गुस्साई जनता सड़क पर उतार आई। कहीं सब स्टेशन पर घेराव व हंगामा हुआ तो कहीं सड़क पर जाम लगा। इससे शहर में कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा हो गई।

जब बिजली संकट का मामला शासन तक पहुंचा तो बिजली महकमे हड़कंप मच गया। तत्काल प्रभाव के मुख्य अभियंता को हटा दिया गया। वहीं, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के डायरेक्टर अजय अग्रवाल को बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह पता करके करने और जिम्मेदारों को चिह्नित करने के लिए रवाना कर दिया।

शनिवार सुबह डायरेक्टर सीधे मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद, अधिशासी अभियंता रेनू वर्मा, अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार आदि को तलब कर स्पष्ट कहा 72 घंटे बिजली का गुल रहना बेहद गंभीर हैं। इसमें जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगी। इसके बाद उन्होंने अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई से अलग-अलग पूछताछ की। दोपहर में वह ललितपुर के लिए रवाना हो गए, जहां से रविवार की सुबह जालौन रवाना होंगे।

एक्सईएन, एसडीओ व दो जेई की बारी

बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप रहने के मामले में मुख्य अभियंता सैयद अब्बास रिजवी को हटा दिया गया है। उन्हें दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। वहीं, अब सख्त कार्रवाई के लिए झांसी के एक अधिशासी अभियंता, दो एसडीओ व दो जेई, ललितपुर के एक अधिशासी अभियंता, दो एसडीओ व जेई पर कार्रवाई तय है।

0- वर्जन

मुख्य अभियंता को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। बारिश के बाद भी बिजली आपूर्ति का सुचारू नहीं होना काफी गंभीर मामला है। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर किस वजह से इतने लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। न सिर्फ खामी को सुधारा जाएगा बल्कि जिम्मेदार पर सीधे सख्त कार्रवाई की जाएगी। -अजय अग्रवाल, डायरेक्टर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *