{“_id”:”6716c8042ad2e1d63c015e85″,”slug”:”disabled-bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-orai-news-c-224-1-ori1005-121245-2024-10-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार दिव्यांग की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:00 AM IST
Trending Videos
उरई। कार की टक्कर से बाइक सवार दिव्यांग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने आ रहा था।
Trending Videos
कैलिया क्षेत्र के मनसुखपुर निवासी सुरेंद्र (26) सोमवार को बाइक से सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शहर कोतवाली क्षेत्र के मड़ोरा गांव स्थित मंदिर के पास पहुंची तभी कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
राहगीरों ने उन्हें मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई दिलीप कुमार ने बताया कि वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का और दिव्यांग था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार चालक की तलाश की जा रही है।