loader

Disabled youth defrauded of Rs 51 thousand using pulverized notes



Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल दिलाने के बहाने जालसाज ने चार दिव्यांगों से 51 हजार रुपये ठग लिए। जालसाज उनके पास अपना एक बैग छोड़ गया था। बैग की तलाशी लेने पर उसमें चूरन वाले नोट मिले। दिव्यांग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जालसाज की तलाश शुरू कर दी है। उनकी तलाश के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

दिव्यांग गुरु भद्राचार्य इंस्टीट्यूट के छात्र मोहित मौर्य ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसके पास एक युवक का फोन आया। उसने बेहद कम दाम में इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल दिलवाने का वादा किया। उसके दोस्त रोहित समेत अन्य दो दोस्तों ने भी यकीन कर लिया। जालसाज ने उनसे 51 हजार रुपये की मांग रखी। शुक्रवार को उसने चारों को झांसी बुलाया। दोपहर को चारों की मुलाकात जालसाज युवक से जेल चौराहा स्थित गाड़ी के शोरूम के पास हुई। जालसाज की लच्छेदार बातें सुनकर चारों ने उस पर यकीन करके उसे 51 हजार रुपये थमा दिए। जालसाज एजेंसी में रजिस्ट्रेशन कराने के बहाने से वहां चला गया। जाते समय चारों को रुपयों से भरा बैग भी थमा दिया। शाम करीब सात बजे तक जब वह लौटकर नहीं आया तब उनको शक हुआ। बैग खोलकर देखने पर उसमें चूरन वाले नोट भरे थे। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। नवाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आसपास सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस खंगाल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *