{“_id”:”67310d328c9a16bceb01d4d4″,”slug”:”dispute-among-eunuchs-in-sabarmati-express-jhansi-news-c-131-1-ltp1005-123833-2024-11-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: साबरमती एक्सप्रेस में किन्नरों में विवाद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बीना से ललितपुर आने वाली साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार को किन्नरों के दो गुटों में पैसे वसूलने को लेकर विवाद हो गया। बाहरी किन्नरों के गुट ने ललितपुर आ रहे दो किन्नरों के साथ विवाद करते हुए मारपीट कर दी। जीआरपी ने मामला दर्ज करते हुए बीना जीआरपी थाना को स्थानांतरित कर दिया है।
ललितपुर निवासी किन्नर शिल्पी ने थाना जीआरपी में तहरीर देकर बताया कि बीते शनिवार को वह अपनी साथी सुनैना के साथ बीना से साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से ललितपुर की ओर आ रही थी। बाहरी जनपद के कुछ किन्नर ट्रेन में यात्रियों से पैसे मांग रहे थे। उन्होंने उक्त किन्नरों से इस बात का विरोध जताया तो वह विवाद करने लगे और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस बात की जानकारी मिलने अन्य किन्नर भी एकत्रित हो गए और जीआरपी थाना ललितपुर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी जीआरपी थाना राजेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर बीना स्थानांतरित किया जा रहा है।
