{“_id”:”66e5ff152a74eabc120401e6″,”slug”:”dispute-between-excise-inspector-and-deputy-cti-in-yashwantpur-express-orai-news-c-224-1-ka11004-119704-2024-09-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: यशवंतपुर एक्सप्रेस में आबकारी इंस्पेक्टर व डिप्टी सीटीआई में विवाद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Sun, 15 Sep 2024 02:54 AM IST


Dispute between Excise Inspector and Deputy CTI in Yashwantpur Express

Trending Videos



उरई। झांसी कानपुर रेलखंड में यशवंतपुर से गोरखपुर जा रही यशवंतपुर एक्सप्रेस में आबकारी इंस्पेक्टर और डिप्टी सीटीआई में विवाद हो गया। आबकारी इंस्पेक्टर अनारक्षित टिकट पर एसी में यात्रा कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर कंट्रोल की सूचना पर उरई स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी जवानों ने आबकारी इंस्पेक्टर को उतार लिया।

Trending Videos

शनिवार को यशवंतपुर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15024 सुबह करीब सवा नौ बजे स्टेशन पहुंची। तभी कंट्रोल की सूचना पर एसी फर्स्ट में ट्रेन में डिप्टी सीटीआई राममनोहर ने आरपीएफ व जीआरपी को लिखित मेमो देकर अवगत कराया कि अपने को आबकारी इंस्पेक्टर बताने वाला एक व्यक्ति अनारक्षित टिकट पर एक फर्स्ट में झांसी से लखनऊ के लिए यात्रा कर रहा है। इस पर डिप्टी सीटीआई ने विरोध करने पर वह भिड़ गया। वह उन्हें धमकाने लगा।

डिप्टी सीटीआई ने कंट्रोल को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी ने उसे उतारकर थाने में पूछताछ की। उसने आबकारी निरीक्षक झांसी में तैनात होना बताया। जीआरपी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद देवरिया निवासी भास्कर सिंह बघेल झांसी में डिप्टी कमिश्नर आबकारी के यहां तैनात हैं। वह अनारक्षित टिकट पर झांसी से लखनऊ जा रहे थे। कंट्रोल की सूचना पर इनको उतारा गया। लिखित मेमो पर झांसी से उरई तक का 925 का जुर्माना वसूला गया। इसके बारे में उनके उच्च अधिकारियों को अवगत भी करा दिया गया। भविष्य में इस तरह की गलती न करने के लिए हिदायत दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें