बैंक अधिकारी का उसकी पत्नी के साथ बीच सड़क पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान बैंक अधिकारी ने ऐसी हरकत कर दी कि लोग भी हैरान रह गए। पत्नी ने थाने में पति के खिलाफ शिकायत की है।  

 


dispute with wife in the middle of road bank officer husband did such thing onlookers were stunned

arrested, arrest demo
– फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार


आगरा के न्यू आगरा स्थित मऊ रोड पर एक बैंक के उप शाखा प्रबंधक का पत्नी से बीच सड़क पर विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। थाने में तहरीर दी गई है।

सूर्य लोक काॅलोनी निवासी लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि बेटी कृतिका की शादी जून 2018 में पुष्पकुंज निवासी आशीष रमाकर के साथ की थी। वह एसबीआई की अछनेरा शाखा में उप शाखा प्रबंधक हैं। दो बच्चे हैं। आरोप लगाया कि दामाद बेटी का उत्पीड़न करता है। बेटी मायके में रह रही थी। शुक्रवार शाम को आशीष ने पत्नी कृतिका को बीच सड़क पर पीटा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की जा रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *