आगरा। आगरा रीजन फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बिल्लू चौहान ने बताया कि आगरा मंडल की अंडर-20 बालक फुटबॉल टीम के जिला व मंडलीय चयन ट्रायल 26 और 27 मार्च को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से आयोजित होंगे।

Trending Videos

उन्होंने बताया कि ऐसे खिलाड़ी जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2009 के बीच है, वे ट्रायल में भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र (जन्म के एक वर्ष के भीतर जारी), चार पासपोर्ट आकार के फोटो व एआईएफएफ की ओर से जारी सीआरएस नंबर अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। इस चयन प्रक्रिया से 16 सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा, जो प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। वहीं चयनित खिलाड़ियों को 17 अप्रैल को होने वाली अंडर-20 बालक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *