संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sat, 26 Oct 2024 07:57 PM IST

District Program Officer shot on shoulder, case not registered even after six days



लखनऊ। गोंडा में तैनात जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य को करवाचौथ की पूजा के दौरान कंधे पर गोली लग गई। आरोप है कि उन पर फायरिंग की गई थी। शिकायत के छह दिन बाद भी आशियाना पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है, जबकि मौके से खोखा मिला था।

आशियाना के सेक्टर-आई निवासी मनोज कुमार के मुताबिक 20 अक्तूबर को करवाचौथ के मौके पर पत्नी संध्या संग छत पर पूजा करवा रहे थे। रात 9 बजकर 10 मिनट के करीब उन्हें सीने के दाहिने तरफ दर्द का अहसास हुआ। साथ में खड़े किरायेदार मुकेश ने उनकी शर्ट में छेद होने की बात कही। मनोज ने शर्ट खोली तो कंधे से खून निकल रहा था और पास में एक खोखा पड़ा था।

मनोज का आरोप है कि तहरीर लेने के बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। मामले में इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि न तो मनोज का कभी किसी से विवाद हुआ और न ही उनकी किसी से दुश्मनी है। घटना संदिग्ध लग रही है। खोखा को जांच के लिए भेजा गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *