
दिवाली 2023
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली पर जहां एक तरफ रामनगरी अयोध्या 22.23 लाख दीयों की रोशनी से जगमग हो उठी, वहीं दूसरी तरफ बरेली की पुलिस लाइन में भी 21 हजार दीये जलाए गए। शासन की मंशा के अनुरूप इस बार पुलिस लाइन परिसर में भव्य दीपोत्सव मनाया गया। एडीजी व आईजी समेत जिले के अफसर मौजूद रहे। 21000 दीप जलाकर बच्चों के साथ दिवाली मनाई गई।
दीपावली की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन में दीप प्रज्ज्वलित कर पुलिसकर्मियों के बच्चों को मिठाइयां, उपहार, मोमबत्ती, फल आदि वितरित कर उनके साथ पर्व मनाया गया।

एडीजी पीसी मीना, आईजी डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी सिटी राहुल भाटी, एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह व एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह ने आर्य समाज अनाथालय, थाना कोतवाली क्षेत्र में पहुंचकर गरीब व अनाथ बच्चों को मिठाइयां, मोमबत्ती, फल, कंबल, बिस्किट आदि वितरित किए।

