DM reprimanded, recovery not happening even after repeated requests

Trending Videos



– राज्य कर विभाग द्वारा वसूली कम करने पर जताई कड़ी नाराजगी

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। राज्य कर विभाग द्वारा 109.01 करोड़ के सापेक्ष 61.03 करोड़ वसूली करने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। फटकार लगाते हुए कहा कि बार-बार कहने के बाद भी लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सका। प्रवर्तन कार्यों में 52 करोड़ कर अपवंचन के सापेक्ष अब तक मात्र 1.73 करोड़ वसूलने पर असंतोष जताया।

डीएम बुधवार को कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने छह बड़े बकायेदारों की जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी से लगभग 13 करोड़ की वसूली की जानी है जिसके सापेक्ष अब 12 लाख ही वसूली की जा सकी हैं। इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक सिंघवाल, प्रशिक्षु आईएएस देवयानी, एडीएम प्रशासन एके सिंह, एडीएम न्यायिक श्यामलता आनंद, एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय, अपर नगर मजिस्ट्रेट नमामि गंगे अशोक कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विधेश कुमार आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें