{“_id”:”677e5e0b68504fbe7b0761d5″,”slug”:”dm-visited-the-blind-school-distributed-warm-clothes-sweets-and-other-items-to-the-children-2025-01-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Orai: डीएम ने नेत्रहीन विद्यालय का किया दौरा, बच्चों को गर्म कपड़े-मिठाइयां सहित अन्य सामग्रियां वितरित कीं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

DM visited the blind school distributed warm clothes sweets and other items to the children

जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय
– फोटो : amar ujala

विस्तार


उरई में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने लहरियापूर्वा स्थित नेत्रहीन विद्यालय का दौरा किया। यहां के बच्चों के बीच गर्म वस्त्र, मिठाई, बिस्कुट, फल और अन्य जरूरी सामग्री का वितरण किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय के बच्चों से मिलकर उनका हालचाल लिया। जिलाधिकारी ने बच्चों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े स्वेटर आदि प्रदान किए, जिससे बच्चों के  चेहरे पर खुशी का भाव दिखा।

Trending Videos

उन्होंने मिठाई बिस्कुट फल आदि के पैकेट भी वितरित किए। जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रशासन हरसंभव सहायता प्रदान करेगा और उनकी शिक्षा की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *