Doctor died on wedding anniversary was going to in-laws' house lost his life in a painful accident

डॉ. ओमकार सिंह उर्फ अंशुल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा जिले में आंखों के डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत हो गई। डॉक्टर शादी की सालगिरह के अवसर पर ससुराल जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। चिकित्सक की मौत की खबर मिलने के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। 

कोतवाली नगर क्षेत्र के मुहल्ला हाजीपुर निवासी डॉ. ओमकार सिंह उर्फ अंशुल बाइक से ससुराल जा रहे थे।  शुक्रवार की देर रात कोतवाली देहात के कुठिला रामनगर के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अंशुल पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

अंशुल की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने बताया कि अंशुल की शादी दो साल पहले हुई थी। 19 जुलाई को उनकी शादी की सालगिरह थी। पत्नी मायके में थी, जिसके चलते वे बाइक से ससुराल जा रहे थे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें