Doctors protest in big hospitals in Lucknow over Kolkata kand.

डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को ज्ञापन सौंपा।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर की दुष्कर्म व हत्या के मामले को लेकर केजीएमयू, लोहिया और बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने शुक्रवार को भी प्रदर्शन किया और मामले में न्याय दिलाने की मांग की।

Trending Videos

डॉक्टरों के प्रदर्शन के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। केजीएमयू में मरीजों का पर्चा नहीं बन पाया। लोहिया में अस्पताल के प्रशासनिक भवन के बाहर जूनियर डॉक्टरों ने नारेबाजी की।

इस दौरान लोहिया में एक कार्यक्रम में पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से मुलाकात की जिस पर उन्होंने मदद का भरोसा दिलाया।

कोलकाता कांड को लेकर देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। सभी डॉक्टर अस्पतालों में सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *