आरडीए सचिव ने बताया कि दिल्ली में उनकी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ वार्ता जारी है। हड़ताल खत्म होने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जब निर्णय होगा तभी यहां हड़ताल खत्म होगी।

एएमयू सार्किल पर डॉक्टर द्वारा लगाए गए कैडिंल
– फोटो : संवाद
विस्तार
कोलकाता में हुई घटना के विरोध में एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज की रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने 17 अगस्त को पैदल मार्च निकाल कर हड़ताल जारी रखने का एलान किया।
पैदल मार्च का नेतृत्व कर रहे आरडीए सचिव ने बताया कि दिल्ली में उनकी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ वार्ता जारी है। हड़ताल खत्म होने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जब निर्णय होगा तभी यहां हड़ताल खत्म होगी। उन्होंने कहा कि कोलकाता के जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सीबीआई जांच जरूर कर रही है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी पकड़ा नहीं गया है। अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं। आरडीए अध्यक्ष ने बताया कि वह दिल्ली में है।
