Dog entered EVM strong room, Congress candidate Ujjwal Raman reached Mundera Mandi.

ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना पर मुंडेरा मंडी पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मतगणना स्थल मुंडेरा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम के पास प्रपत्र कक्ष में कुत्ता घुसने की सूचना पर हड़कंप मच गया। ईवीएम की गड़बड़ी की आशंका पर इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह बड़ी संख्या में समर्थकों को साथ मुंडेरा मंडी पहुंच गए। अधिकारियों ने सघन चेकिंग शुरू की तो स्ट्रांग रूम में नहीं बल्कि उसके बगल के कमरे में  जिसमें चुनाव से संबंधित कागजात रखे थे उसमें कुत्ता पाया गया। प्रत्याशी के सामने रूम को खोलकर कुत्ते को बाहर निकाला गया और फिर उनके सामने ताला लगाया गया। अधिकारियों की इस लापरवाही पर कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह ने नाराजगी जाहिर की और आयोग को इस तरह की गड़बड़ी रोकने की गुजारिश की। .

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद जनपद के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम मुंडेरा मंडी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। चार जून को यहीं पर मतगणना होनी है। यहां पर तृस्तरीय सुरक्षा की गई है। इसके तहत पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही पीएसी और पुलिस के जवानों को लगाया गया है। रविवार की देर शाम को कांग्रेस प्रत्याशी को सूचना मिली को मेजा विधानसभा के स्ट्रांग रूम में कुत्ता घुस गया है। इसके लिए स्ट्रांग रूम में खोला जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें