Dog of tourist couple who came to see Taj lost reward of Rs 10,000 for its finder

दंपती का कुत्ता हुआ लापता
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गुरुग्राम से आगरा ताजमहल देखने आए पर्यटक दंपती का कुत्ता होटल से लापता हो गई। अब पर्यटक अपने कुत्ते को वापस पाने के लिए परेशान है। कुत्ते को खोजने वाले के लिए दंपती ने 10 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है।

गुरुग्राम की रहने वाली कस्तूरी ने बताया कि पति एयर इंडिया में अधिकारी हैं। वे दोनों 1 नवंबर को आगरा आए थे। होटल ताज व्यू में ठहरे हुए थे। उन्होंने होटल में 3 नवंबर को अपने दोनों कुत्तों को रखवाया था। इसके लिए उनसे तीन घंटे की 2000 चार्ज लिया गया। मगर, बाद में उन्हें सूचना दी गई कि एक कुत्ता लापता हो गया है। इस पर वह तलाश में जुटे, लेकिन कुत्ते का अब तक पता नहीं चला है।

उन्होंने अपनी पालतू कुत्ते के बारे में जानकारी देने के बदले 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। पुलिस को भी इस बारे में बताया है, जिससे उनका कुत्ता वापस आ सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें