
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश सरकार गौ संरक्षण को लेकर कितनी ही संवेदनशीलता क्यों न दिखाए, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। गायों के लिए बनाए गए सरकारी आश्रय स्थल भी अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं। फरह के पिलुआ सादिकपुर की गोशाला पर मरणासन्न हो चुकी एक गाय की कुत्ते आंख नोंचकर ले गए। यही नहीं बल्कि कुत्ते दफनाई गईं गायों के अवशेषों को भी गड्ढों में से निकाल रहे हैं। यह दुर्गति देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और हंगामा करने लगे। लोगों की शिकायत के बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
