आगरा में  एसिटी अटैक में झुलसे कुत्तों को अपना आसरा मिल गया है।  नगर निगम और कैस्पर्स होम ने इन कुत्तों को मोहल्ले में छोड़ा। इसके साथ ही पशु क्रूरता कानून की जागरूकता के पोस्टर भी चस्पा किए हैं। 

 



dogs who were burnt with acid found their shelter Caspers Home helped

कुत्तों के साथ क्रूरता न हो
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


आगरा के नाई की मंडी में एसिड अटैक में झुलसे दो कुत्तों को आखिरकार फिर से अपना आसरा मिल गया। कैस्पर्स होम में इलाज के बाद उन्हें नगर निगम और होम की संचालिका ने मोहल्ले में छोड़ दिया। कुत्तों के साथ क्रूरता न हो, उसके लिए लोगों को जागरूक भी किया। साथ ही पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से संबंधित कानून की जानकारी वाले पोस्टर भी चस्पा किए।

Trending Videos

कैस्पर्स होम संचालिका विनीता अरोरा ने बताया कि नाई की मंडी इलाके में 1 महीने पहले 4 कुत्तों पर तेजाब फेंका गया था। इनमें से 2 की माैत हो गई थी, जबकि 2 की हालत गंभीर थी। जानकारी पर वो पहुंची थीं। कुत्तों को अपने होम में भर्ती कराया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों को नहीं पकड़ा जा सका। उधर, कुत्तों का इलाज करा रही थीं।

कुत्ते बिल्कुल ठीक हो गए। इस पर उन्हें उनके मोहल्ले में छोड़ा था। इस पर पुलिस और नगर निगम की टीम को जानकारी दी गई। इस पर पशु चिकित्साधिकारी डा. अजय सिंह पहुंचे। मोहल्ले में कुत्तों को छोड़ने के साथ ही पशु क्रूरता से संबंधित कानून लिखे हुए पोस्टर भी चस्पा कराए। इस दौरान संस्था के मुकुल कुमार और ऋषभ सक्सेना आदि मौजूद रहे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें