संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 07 Nov 2024 11:47 PM IST

loader

Domestic gas cylinder catches fire, five including girl burnt



मैनपुरी। मोहल्ला गाड़ीवान स्थित घर में बृहस्पतिवार दोपहर खाना बनाने के दौरान घरेलू सिलिंडर से गैस रिसाव के चलते आग गई। खाना बना रही युवती, किशोरी सहित पांच बच्चे झुलस गए। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ब्रजेश कुमार की बहन पूनम (19) दोपहर चचेरी बहन वर्षा के साथ खाना बना रही थी। इस दौरान गैस सिलिंडर में रिसाव के चलते आग लग गई। आग लगते ही दोनों बहनों ने किसी तरह से जलते सिलिंडर को आंगन में फेंक दिया। घर में अफरा तफरी के बीच चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आग की चपेट में आकर पूनम, वर्षा और आंगन में खेल रही बृजेश की 4 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी, चाचा सुरेंद्र की 15 वर्षीय पुत्री संजना, 4 वर्षीय श्याम झुलस गए। आग को बुझाने के बाद परिजन घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने पूनम की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें