संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sun, 18 May 2025 12:17 AM IST

Don't get misled by BJP: Swami Prasad Maurya

 जगदीशपुर में नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत करते पार्टी के लोग। -पार्टी सूत्र


loader



जगदीशपुर (अमेठी)। संविधान सम्मान और जनहित हुंकार यात्रा के तहत शनिवार को जगदीशपुर पहुंचे नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में संविधान विरोधी कार्य किए जा रहे हैं, जिससे करोड़ों नौजवान बेरोजगार हैं और महंगाई के चलते आम आदमी का जीवन कठिन हो गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि भाजपा के बहकावे में न आएं और संविधान की रक्षा के लिए जागरूक रहें।

Trending Videos

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को न तो फसलों का लाभकारी मूल्य दे पा रही है और न ही एमएसपी की गारंटी देने में सक्षम है। उन्होंने आरोप लगाया कि जातिगत जनगणना और आरक्षण को लेकर सरकार पिछड़ों की उपेक्षा कर रही है और एससी-एसटी वर्ग की भर्ती में भेदभाव किया जा रहा है। स्वामी प्रसाद ने कहा कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोगों को ही नौकरी और योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक भावनाओं को उकसाती है। कार्यक्रम में सिद्धार्थ मौर्य, चेतन कौशल, मोहम्मद साबिर और ओम प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें